Saturday, 21 January 2017

Proverb of the week

A little knowledge is a dangerous thing. (नीम हकीम खतरे ज़ान/ हल्दी की गांठ मिली, चूहा पंसारी बन बैठा)

ज्ञान हमेशा ही लाभकारी होता है बशर्ते यह पूरी तरह से और अच्छी तरह से लिया गया हो। आधा अधूरा ज्ञान जितना लाभप्रद नहीं होगा उससे आधी नुकसान पहुँचा सकता है। अंग्रेज़ी में एक कहावत है An empty vessel sounds much (खाली बर्तन ज्यादा आवाज़ करता है). उसी प्रकार जिनके पास काम ज्ञान होता है वे अपने ज्ञान का अधिक दिखावा करते हैं जो कि कई बार उन्हें ही नहीं बल्कि उनके सात के लोगों को भी मुश्किल में डालता है।

जैसे - किसी ने कार चलाना तो सीखा पर अच्छी तरह से नहीं और कार ले कर सड़क पर चलाने लगा। विकट परिस्थिति होने पर उसे emergency brake लगाने नहीं आया और इस कारण एक बड़ी दुर्घटना हो गयी। यह ना सिर्फ चालक के लिए बल्कि अन्य लोगों के लिए भी खतरनाक है।

No knowledge, whether great or small, is bad. थोड़ा ज्ञान अज्ञानता से अच्छा है। कम ज्ञान नहीं अपितु थोड़ा ज्ञान पाने के बाद अभिमान और अहंकार का आना घातक है। अगर व्यक्ति सादगी से मान लेता है कि उसे किसी विषय की अधिक जानकारी नहीं है तो वह उसे जानने का इक्छुक होता है परन्तु अपने आप को समाज में ऊंचा दिखाने के लिए गलत जानकारी देना गलत है।

इसलिये कहा गया है - superficial knowledge is worse than ignorance (सतही ज्ञान अज्ञान से भी बदतर है।)

No comments:

Post a Comment

Insights on Exam Prep, Science, Business, Tech & Health

🚨 MSME Business Owners सावधान! Fake Website और Fraudulent MSME Services से बचें |

आज के डिजिटल दौर में MSME, Udyam Registration, Government Schemes, Business Loan, GST, Trademark और अन्य सरकारी सेवाओं के नाम पर कई फर्जी वे...